Bihar

बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर, छपरा में दो लोगों की आंखों की रोशनी गई

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। ताजा मामला छपरा का है। यहां मशरक के लखनपुर में रहने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जा रहा है कि जहीरीली शराब के सेवन से उन्होंने अपनी आंखें गंवा दी है। दोनों को छपरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। पिछले दिनों सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में भी 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। उनके जहरीली शराब से जान जाने की आशंका जताई गई। हालांकि प्रशासन ने शराब की वजह से मौत की पुष्टि नहीं की।

जानकारी के मुताबिक ताजा मामला सारण जिले के मशरक थाना इलाके का है। गोपालगंज जिले की सीमा से सटे लखनपुर में रहने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तीन दिन पहले शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को मशरक में ही उनका इलाज कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए छपरा रेफर किया गया।

बता दें कि पिछले दिनों गोपालगंज और सीतामढ़ी जिले में करीब 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनकी जहरीली शराब से जान जाने की आशंका जताई गई। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके में अलग-अलग गावों के पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सीतामढ़ी में भी पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई थी।

हालांकि, स्थानीय प्रशासन की ओर से जहरीली शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं की गई। विपक्षी नेताओं ने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमला भी बोला।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

14 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

14 घंटे ago