Bihar

BSSC : बिहार इंटर लेवल भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत, 12000 वैकेंसी की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती 2023 के अभ्यर्थियों को विविवत रूप से अपना आवेदन सब्मिट करने के लिए एक माह की अतिरिक्त मोहलत दी है। अब बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती के लिए 11 दिसंबर 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2023 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 9 नवंबर थी। गौरतलब है कि बहुत से अभ्यर्थी इंटर लेवल भर्ती में आवेदन के समय तकनीकी समस्या आने की शिकायत कर रहे थे। कइयों का कहना था कि फीस ठीक से सब्मिट नहीं हो पा रही है। बहुतों का आवेदन प्रक्रिया के दौरान लॉग आउट हो रहा था।

इस परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 12199 पदों पर भर्ती होगी। अगर अभी तक किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकता है।

कुल 12199 वैकेंसी में 5503 पद अनारक्षित हैं। 1201 पद ईडब्ल्यूएस, 1377 पिछड़ा वर्ग, 2083 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1540 एससी, 91 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 404 पद आरक्षित हैं।

योग्यता –  किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान मांगा गया है जबकि कुछ पदों के लिए हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग की स्किल मांगी गई है।

आयु सीमा – 18 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी, एसटी वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

चयन – अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन आने पर एक से अधिक चरणों में प्रारंभिक परीक्षा होगी।

एग्जाम पैटर्न

– प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा रिजल्ट

विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा। वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को पीटी में पास किया जाएगा। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।

इंटर लेवल प्रीलिम्स एग्जाम पासिंग मार्क्स- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी, बीसी के लिए 36.5 फीसदी, एमबीसी के लिए 34 फीसदी, एससी एसटी के लिए 32 फीसदी हैं।

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – 540 रुपये
सभी वर्गों की महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग – 135 रुपये
अन्य राज्य के सभी वर्गों के अभ्यर्थी – 540 रुपये

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

2 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

8 घंटे ago