Bihar

बिहार में बढ़ने लगी सर्दी, सुबह शाम ठंड का हो रहा ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुहासा देखने को मिलेगा. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का आसार है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठंड आ गई है. सुबह और रात में कुहासा के साथ ठंड का भी एहसास हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा है. सुबह और शाम में अब अच्छी ठंड पड़ रही है.

बिहार में दीवाली के बाद की सुबह कुहासे वाली होगी. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुहासा देखने को मिलेगा. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का आसार है. बिहार में ठंड ने धुंध के रास्ते एंट्री ले ली है. शुक्रवार को पटना समेत कई इलाकों में धुंध छाई रही. कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया.

पटना में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतन तापमान 18°C रहने की संभावना है. सुबह शाम कोहरा रहेगा. बाकी दिन में धूप खिली रहेगी. आपको बता दें कि गया एयरोड्रम पर रनवे दृष्टता 50 मीटर और पटना एयरोड्रम पर 1100 मीटर के आस पास दर्ज़ हुई. 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7°C अररिया में में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 16°C मोतिहारी में दर्ज किया गया. इसके साथ ही कल हुए पुर्वानुमान के अनुसार बारिश का आसार बताया गया था. यह पुर्वानुमान सच साबित हुआ और वाल्मीकीनगर में 2.2 मिमी बारिश हुई है.

मौसम पूर्वानुमान में सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान एक से दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा के चलने का अनुमान है. रात गहराने के साथ ही कोहरे का असर दिखने लगता है और सुबह तक इसका असर दिख रहा है. विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों के परिचालन में दिक्कत आने लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago