Bihar

बिहार को मिले 11 नए आईएएस अधिकारी, सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का भी नाम

सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया समेत 11 नए आईएएस अधिकारी को बिहार कैडर मिला है। गरिमा लोहिया के अलावा तुषार कुमार, प्रतीक्षा सिंह, अनुरोध पांडे, कृतिका मिश्रा आकांक्षा आनंद, प्रद्युम्न सिंह यादव, अंजली शर्मा, रोहित कुमार चौधरी, शिप्रा, विजय कुमार, नेहा कुमारी को भी बिहार कैडर मिला है।

कौन हैं गरिमा लोहिया जिन्हें मिला बिहार कैडर?

गरिमा लोहिया (Garima Lohia) बक्सर जिला की रहने वाली हैं। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। गरिमा के पिता नहीं है। साल 2015 में उनका निधन हो गया। वे पेशे से एक व्यवसायी थे। पिता की मौत के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को संभाला।

देश की सर्वोच्च परीक्षा UPSC 2022 में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया था। अपनी सफलता पर पर गरिमा ने कहा कि मां मेरे साथ रातभर जगती थी। खाने-पीने का ध्यान रखती थी। मां का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। मेरी सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है।

यूपी की रहने वाली कृतिका मिश्रा का परिचय

कृतिका मिश्रा मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

कृतिका ने साल 2020 में उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की और टाइम टेबल बनाकर पढ़ा। कृतिका ने पहले प्रयास में फेल होने के बाद रणनीति में बदलाव करते हुए साल 2021 में उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और साल 2022 में सफलता का लक्ष्य हासिल कर लिया।

उन्होंने हिंदी मीडियम में पढ़ते हुए साल 2022 में दोबारा से प्रयास किया और मेंस तक पहुंची। मेंस में अधिक मेहनत करने के बाद वह इंटरव्यू तक पहुंची। वहीं, जब साल 2022 का परिणाम जारी हुआ, तो उन्होंने इस परीक्षा को 66वीं रैंक के साथ टॉप कर लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

19 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

20 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago