Bihar

बिहार: बच्चों के खेल में गई टीचर की जान; पटाखा रॉकेट गले में जा लगी, अस्पताल के रास्ते में हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों के खेल में एक शिक्षक की जान चली गई। अहियापुर के नाजिरपुर गायत्री मंदिर के पीछे मोहल्ले में शनिवार की रात करीब आठ बजे असुरक्षित तरीके से पटाखा फोड़ने के कारण शिक्षक की मौत हो गई। बच्चों द्वारा छोड़ी गई रॉकेट सीधे शिक्षक मुकेश कुमार सिंह की गर्दन में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए जूरन छपरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक शिक्षक मुकेश कुमार शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना की रोहुआ पंचायत के रामवन गांव के निवासी थे। नाजिरपुर में मुकेश सिंह के तीन भाइयों का परिवार रहते थे। यहीं बच्चों को पढ़ा कर मुकेश कुमार अपना जीवन यापन करते थे। शनिवार की रात त्योहार का पटाखा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

बताया जाता है कि खरना को लेकर घर में पूजा का माहौल था। इसी दौरान बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। बच्चों ने रॉकेट चलाया। पटाखा मिस कर गया और जाकर सीधे मुकेश की गर्दन में जा घुसा। इतना ही नहां पटाखा रॉकेट उनके गले पर ब्लास्ट हो गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लहूलुहान स्थिति में उन्हें परिवार के लोग जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। घटना के एक घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। शव एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि हादसा पटाखा से हुआ है, जिसमें शिक्षक मुकेश सिंह की मौत हो गई। तीन भाइयों में मुकेश मंझले थे। उनके बड़े भाई रोहुआ पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज कुमार मुकुल की वर्ष 2008 में नक्सली वारदात में हत्या हो गई थी। छोटे भाई मनीष सिंह दरभंगा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रोहुआ पंचायत के बहुआरा स्थित स्कूल में शिक्षक मुकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मुकेश को एक पुत्र हर्ष कुमार (10) और उससे छोटी बेटी है। बच्चे भी पिता के शव से लिपटकर रोते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोग कुछ भी बताने के तैयार नहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago