Bihar

आज हड़ताल पर हैं बिहार के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर, इमरजेंसी छोड़ सब बंद

बिहार के पूर्णिया जिले में सर्जन डॉक्टर राजेश पासवान पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने राज्यभर में आज यानी मंगलवार को एकदिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। आईएमए ने बताया कि इस दौरान 21 नवंबर को बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

हालांकि इस दौरान इमरजेंसी का कामकाज चलता रहेगा। आईएमए के एक्शन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 22 नवंबर को पटना में संगठन की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सर्जन राजेश पासवान के क्लीनिक में एक मरीज की मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद परिजन सर्जन से बेहद नाराज दिख रहे थे और उन्होंने उनपर हमला कर दिया था। डॉक्टर राजेश पासवान को पटना में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब मरीज के नाराज परिजनों द्वारा किसी डॉक्टर पर हमला किया गया हो। आए दिन बिहार में किसी न किसी जिले में इस तरह की घटना देखने और सुनने को मिल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago