Bihar

‘अरे भाई, अब तो पूरी भैंसिए गईल पानी में…’, खुद की जगह पर राज्यवर्धन के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू और राजद पर कटाक्ष किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ. राज्यवर्धन आजाद को एमएलसी मनोनीत किए जाने पर बड़ा प्रहार किया।

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “बिहार विधान परिषद की सदस्यता से मेरे इस्तीफा के कारण रिक्त पद पर नये मनोनयन के बाद संभवतः जदयू के मेरे उन मित्रों का भ्रम टूट ही गया होगा जिनको गलत फहमी हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा के कारण उनकी हकमारी हो गई या हो रही थी।”

उन्होंने पूछा, “अब क्या हुआ ? अब तो उपेंद्र कुशवाहा आपके रास्ते में बाधक नहीं था। फिर कहां अटक गया ? आप तो हाथ पसारे रह गये…! अरे भाई, अब तो पूरी भैंसिए (जदयू) गईल पानी (राजद) में। किनारे बैठ कर पानी छप-छपाते रहिए। आपकी मर्जी। यदि आपकी आंखें अभी भी नहीं खुल रही है तो भगवान भला करें।”

17 अक्टूबर को शपथ लेंगे राज्यवर्धन आजाद

उल्लेखनीय है कि प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ व राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राज्यवर्धन आजाद को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। जदयू विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उनका मनोनयन हुआ है। मंगलवार को वह जदयू के विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वह साढ़े चार वर्ष तक विधान परिषद के सदस्य रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन हैं राज्यवर्धन आजाद?

पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र डॉ. राज्यवर्धन लंबी अवधि से नीतीश कुमार से जुड़े हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने झारखंड के गोड्डा से जदयू की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री के वह नेत्र चिकित्सक भी हैं। दिल्ली के एम्स परिसर में स्थित राजेंद्र चक्षु संस्थान के निदेशक रह चुके डॉ. आजाद की ख्याति देश-विदेश के प्रतिष्टित नेत्र चिकित्सक के रूप में है।

देश के प्रख्यात रेटीन विशेषज्ञ के रूप में उनकी ख्याति है। उनके भाई कीर्ति आजाद भी सांसद रह चुके हैं। डॉ. आजाद के विधान परिषद का कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक रहेगा। उनका जन्म 1 जुलाई 1950 को हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

31 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago