आजकल सेल्फी लेने और रिल्स बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी दांव पर लगा दे रहे हैं. कभी-कभी स्थिति ऐसी आ जा रही है कि रील्स बनाने का शौक काफी महंगा पड़ रहा है. इसमें कई लोगों की जान भी चली गई है. कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पतालों में भर्ती रहते हैं, लेकिन यह शौक ऐसा है कि लोग बार-बार ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
छपरा में रील्स बनाने में हादसाः
ऐसी ही एक घटना सारण जिले के पूर्व मध्य रेलवे के गोल्डिन गंज स्टेशन पर देखने को मिली है. यहां पर रील्स बनाने के शौकीन एक युवक के द्वारा मालगाड़ी की छत पर चढ़कर इसका वीडियो बनाया जा रहा था तभी, ओवरहेड विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से युवक को काफी तेज झटका लगा. उक्त युवक मालगाड़ी की छत से ट्रैक पर गिर पड़ा.
80 प्रतिशत झुलसा युवकः
ट्रेन की छत से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय के लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को पटना रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि युवक 80 प्रतिशत झुलस गया है.
मामा के घर आया था युवकः
जख्मी युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के निवासी सुनील सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार (18) के रूप में हुई है, जो रसलपुर डोरीगंज स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. घूमते-घूमते गोल्डन गंज स्टेशन पहुंच गया. स्टेशन पर ही दोस्तों के साथ रील्स बनाने लगा. इस दौरान वह मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया. इसी दौरान हादसा हो गया. युवक का इलाज पटना में चल रहा है.
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…