Bihar

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से दुखी अभ्यर्थी ने खाया जहर, नाजुक स्तिथि में चल रहा इलाज

बिहार के पूर्णिया में एक युवक सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से इतना ज्यादा दुखी और डिप्रेस्ड हो गया कि उसने अपनी जान गंवा देने की नीयत से जहर खा ली. जहर खा लेने के बाद अभ्यर्थी की हालत खराब होने लगी. इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे जीएमसीएच ले गए. वहां युवक का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ गांव के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की गई.

खान सर के ऑनलाइन क्लास से ले रहा था कोचिंग :

बताया जाता है कि युवक पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. वह खान सर की क्लास से ऑनलाइन सिपाही भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पिछले दिनों आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में वह भी शामिल हुआ था. अब जब मंगलवार को परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई तो उसका मानसिक संतुलन खो सा गया और वह इस हद तक परेशान हो गया कि उसने जहर की गोलियां खा ली.

परीक्षा से 2 घंटे पहले लीक हुआ था पेपर :

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो गया था. इस कारण इसे रद्द करना पड़ा. वहीं कई परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई थी. इसके बाद पता चला कि परीक्षा के दो घंटे पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. आर्थिक अपराध इकाई इस मामले की जांच कर रही है. साथ ही ईओयू ने प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सही पाया था.

केंद्रीय चयन पर्षद ने रद्द की परीक्षा :

मालूम हो कि 1 अक्टूबर को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी. प्रदेशभर में इसके लिए 529 केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी. परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक करने वाले गिरोह को पकड़ा गया था और पटना में ही एक केंद्र से 6 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया था. इसकी जांच के बाद ही केंद्रीय चयन पर्षद ने परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी और 7 व 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago