बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 11वीं और 12वीं ) में शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा ली गई परीक्षा का रिजल्ट निकलना शुरू हो गया है. मंगलवार को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर हिंदी विषय का रिजल्ट जारी किया गया. इसी के साथ चयनित अभ्यर्थियों के जिला आवंटन की सूची भी जारी की गई. वहीं इसके बाद आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिजल्ट को लेकर कुछ जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान उन सभी दस्तावेजों की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी जो आयोग द्वारा वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.
ज्वाइनिंग के समय होगा दस्तावेज सत्यापन
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि हमने शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है. इस परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवारों का ज्वाइनिंग के समय दस्तावेज सत्यापन होगा. अभ्यर्थियों को प्रशासी विभाग के द्वारा निर्घारित तिथि और स्थल पर आयोजित काउंसलिंग के दौरान उन सभी दस्तावेजों की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी जो आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं. आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड किये गये ऐसे प्रमाण पत्रों की कॉपी पर स्वत: रजिस्ट्रेशन सहित आयोग का वाटर मार्क लगा होगा.
काउंसलिंग में प्रस्तुत करना होगा वाटरमार्क अंकित प्रमाण पत्र
ऐसे सफल अभ्यर्थी जिन्होंने अपना कोई प्रमाणपत्र या दस्तावेज बीपीएससी के साइट पर अपलोड नहीं किया हो. वो अपने डॉक्युमेंट्स राजपत्रित पदाधिकारी से सत्यापित करा कर शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित तिथि के दौरान आयोग के वेबसाइट पर उसे अपलोड करेंगे. इसके बाद उन्हें उस प्रमाणपत्र को फिर से डाउनलोड करना पड़ेगा. ऐसे डाउनलोड प्रमाणपत्र पर आयोग का वाटरमार्क अंकित होगा जिसे प्रशासी विभाग के द्वारा आयोजित काउंसलिंग में प्रस्तुत करना पड़ेगा. ऐसा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट रद्द हो जायेगा.
आयोग की वेबसाइट क्रैश
अतुल प्रसाद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम आज से शुरू होकर चरणों में घोषित किए जा रहे हैं. लेकिन भारी भीड़ के कारण आयोग की वेबसाइट क्रैश हो रही है. उन्होंने आगे बताया कि आज कोई पीआरटी परिणाम नहीं है, इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को हमारी वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है.
बचे हुए विषय का रिजल्ट दो दिन में हो सकता है घोषित
आयोग के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ चार और भाषाई पत्रों का रिजल्ट साइट पर डालने के लिए एनआइसी को भेजा गया है. उनमें अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला और उर्दू शामिल हैं और वह बारी बारी से इसे डाल रहा है. 10 और विषयों को रिजल्ट भी तैयार है जो आयोग की सहमति मिलने के साथ ही एनआइसी को भेज दिया जायेगा. शेष बचे 28 विषयों का भी रिजल्ट तैयार करने का काम चल रहा है जिसके तैयार होने के बाद आयोग के सदस्यों की स्वीकृति के बाद उसे भी एनआइसी को भेज दिया जायेगा. बचे हुए सभी विषयों का रिजल्ट दो दिन के अंदर घोषित होने की संभावना है.
कट ऑफ में भी की गयी कमी
बीपीएससी ने अपने वेबसाइट पर सूचना जारी कर कहा है कि कुल रिक्ति या कुल अभ्यर्थी जिनकी भी संख्या कम है उनके 75 फीसदी तक अभ्यर्थियों के चयन के लिए न्यूनतम कट ऑफ (अहर्तांक) में जितनी भी जरुरी थी, उतनी कमी की गयी है. इस संदर्भ में आयोग की बैठक में रिजल्ट तैयार होने से पहले ही निर्णय ले लिये गये थै. विदित हो कि अनारक्षित श्रेणी का न्यूनतम अहर्तांक 40 फीसदी, पिछड़ा वर्ग का 36.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 34 फीसदी और महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का 32 फीसदी है जिसमें कमी की गयी है.
कितना होगा वेतन
उच्च माध्यमिक के लिए 37465 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों की 57602 रिक्तियों के लिए 39680 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था जिनमें से 37465 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये थे. इस प्रकार परीक्षार्थियों की संख्या रिक्तियों के लगभग दो तिहाई ही थी.
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…