Bihar

बिहार: घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाले मध निषेध विभाग के 2 ASI गिरफ्तार, कमरे से मिला 29 हजार कैश

पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक तरफ पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मिलकर लगातार शराब के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने की लगातार कोशिश में लगी रहती है. बता दें कि यहां ड्रोन के जरिए भी अवैध शराब के कारोबार की टोह ली जाती है. वहीं खबर आ रही है कि अत्पाद विभाग की टीम के लोग ही पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ भी दे रहे हैं.

बता दें कि बिहार के अररिया की सिकटी पुलिस ने पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ देने के आरोप में मद्य निषेध विभाग के दो एएसआई को रविवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इनमें एक कैंप प्रभारी हैं। पुलिस दो अन्य तस्कर को भी दबोचा है। पूछताछ के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। गिरफ्तार एएसआइ में भूपेन्द्र सिंह व दिनेश कुमार शामिल हैं। भूपेन्द्र सिंह कैंप प्रभारी है। भूपेंद्र सीवान व दिनेश पूर्वी चंपारण के मूल निवासी है। गिरफ्तार तस्करों में पलासी थाना क्षेत्र के भटगांव निवासी संतोष मंडल व दिलीप मंडल शामिल हैं।

छापेमारी में 29 हजार नगद और 65 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक भी मिली। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ देने के आरोप में मद्य निषेध विभाग के दो एएसआई को गिरफ्तार किया है। सिकटी थानेदार हरेश तिवारी ने बताया कि उत्पाद विभाग के पहाड़ा के एएसआई पर शराब की तस्करी कराने की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने पहाडा चौक स्थित मद्य निषेध कैंप मे छापेमारी की।

आरोपी उत्पाद विभाग के दो सहायक अवर को उत्पाद अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। वहीं आरोपी सहायक अवर निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह व दिनेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग पटना मुख्यालय को रिपोर्ट भेजा जाएगा। उत्पाद अधीक्षक प्रबोधित नारायण सिंह ने बताया कि सिकटी थाना क्षेत्र के पहाड़ा चौक स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट पर रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के आरोपी सहायक अवर निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह व दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर को जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों सहायक अवर निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। यहां बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिकटी थाना क्षेत्र के पहाड़ा चौक स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति सहायक अवर निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह और दिनेश कुमार को 29 हजार रुपये रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के आरोप में सिकटी पुलिस ने गिरफ्तार शनिवार की शाम गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों सहायक अवर निरीक्षक के खिलाफ सिकटी थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए दर्ज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

वहीं सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी व विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि पहाडा मद्य निषेध कैंप में मोटी रकम लेकर शराब तस्कर को छोड़ा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस बलों के साथ जब मद्य निषेध कैंप पहुंचा तो वहां एक तस्कर मिला। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि 29 हजार में सौदा हुआ है। जांच की गई तो एएसआई के कमरे से रिश्वत के 29 हजार बरामद हुए। इसे बाद कैंप के पीछे जब छापेमारी की गई तो वहां क्षतिग्रस्त अवस्था में नेपाली शराब वाली 65 बोतलें बरामद हुई। इससे पहले तस्कर के पॉकेट से चार बोतल शराब बरामद हुई थी। थानेदार ने बताया कि खाली बोतल के बैंज नंबर से बरामद बोतल का मिलान करने पर दोनों का बैंच नंबर एक ही पाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago