Bihar

लड़के-लड़कियां साथ बैठे दिखे, हंसी-मजाक भी किया तो नामांकन होगा रद्द, बिहार के इस्लामिया कॉलेज का फरमान

सिवान के जकिया अफाक इस्लामिया पीजी कॉलेज (ZA Islamia PG College ) में तुगलकी फरमान से छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है. प्रिंसिपल ने नोटिस में कहा है कि कॉलेज में लड़के-लड़की एक साथ बैठे या हंसी-मजाक करते दिखे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा. अब नोटिस सामने आने के बाद इसकी चर्चा हो रही है.

अहमद गनी नगर स्थित जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल इदरीश आलम ने नोटिस में लिखा है, ”सूचित किया जाता है कि अगर छात्र तथा छात्राओं को साथ में (एक साथ बैठे या हंसी मजाक करते) महाविद्यालय परिसर में देखा जाएगा तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा. ज्ञात हो कि धारा 29 व 30 के अंतर्गत सथापित यह एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है. इसके सारे प्रबंधन का अधिकारी शासी निकाय में निहित है.”

कॉलेज छात्राओं के बीच हुई थी मारपीट

दरअसल, कॉलेज में दो छात्राओं के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर मारपीट हुई थी. सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. माना जा रहा है कि इसी घटना के बाद प्रिंसिपल ने यह फरमान जारी किया है.

तुगलकी फरमान जारी करने वाले जेड इस्लामिया पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल ने अब सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कुछ बेड एलिमेंट्स (बुरे तत्व) कॉलेज परिसर में चले आते हैं. इनमें कुछ लड़कियों का भी गलती है, जो उनका सहयोग करते हुए बातचीत और हंसी मजाक करती हैं. उनको रोकने के लिए ही इस तरह का पत्र जारी किया गया है. लेकिन पत्र में धाराओं का जिक्र गलती से हो गया. प्रिंसिपल ने कहा, सिर्फ छात्र-छात्राओं को डराने के लिए पत्र जारी किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago