Bihar

बिहार: सगी मां ने बेटी को जन्म लेते ही ठुकराया, नर्स ने स्वीकारा, कहा- सप्तमी के दिन देवी आई हैं, मैं इसे पालूंगी

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई हैं. शारदीय नवरात्र के सप्तमी के मौके पर आज जहां हर जगह देवी के स्वरूप की पूजा हो रही है, वहीं चनपटिया में बेटी पैदा होने पर मां ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. जिस बेटी के जन्म होने पर मां ने ठुकराया उसे देवी का स्वरूप समझकर अस्पताल की ममता कार्यकर्ता ने अपना लिया.

मामला चनपटिया स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कागजी रूप से मां द्वारा त्यागी गई नवजात को ममता ने देवी समझकर बेटी बनाते हुए अपना लिया. जिस महिला ने बेटी को जन्म दिया, उसे पहले से तीन बेटियां हैं जिससे वह गरीबी और बेबसी को कारण बनाकर पालन पोषण में असमर्थता व्यक्त की. बताया जाता है कि चनपटिया के चूहड़ी की रहने वाली रामबाबू साह की पत्नी नीतू देवी को प्रसव पीड़ा के बाद चनपटिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने चौथी बेटी को जन्म दिया.

बेटी को जन्म देने के साथ ही उसने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, वहीं ड्यूटी पर तैनात ममता कार्यकर्ता रीमा देवी ने उसे बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया. ममता कार्यकर्ता ने बेटी बनाकर बच्ची को अपनाया और कहा कि देवी की स्वरूप है यह लड़की.

चनपटिया स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी ममता कार्यकर्ता रीमा देवी ने बताया कि नवरात्रि की सप्तमी के दिन यह कन्या देवी के रूप में मेरे घर आई है. बेटी को अपनाने के बाद सिर्फ रीमा ही नहीं पूरा पकडीहार गांव खुश हैं, वहीं जन्म के साथ ही बेटी को त्याग करने के बाद समाज का एक विकराल चेहरा सामने आया जिसमें आज भी बेटियों को लोग बोझ समझ रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago