बिहार के नालंदा जिले में लहेरी थाना पुलिस ने दो महीने में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिकायतकर्ता बिलोक चौधरी का फुफेरा भाई पप्पू चौधरी भी शामिल है।
दो महीने बाद हुआ ठगी का एहसास
लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता बिलोक चौधरी ने लहेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पप्पू चौधरी ने उनसे दो माह में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख रुपए लिए थे। पप्पू चौधरी ने उसे बताया था कि वह एक निवेश योजना में पैसा लगाएगा, जिससे उसके दो माह में रुपये दोगुना हो जाएंगे।
बिलोक चौधरी ने पप्पू चौधरी को 12 लाख रुपए दिए, लेकिन दो महीने बाद भी उसे पैसे नहीं मिले। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने लहेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पप्पू चौधरी के साथ ही रविकांत पासवान, निरंजन पासवान और बिष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
अटैची के नीचे रखते थे कागज
इनमें से दो ठगों को बिहारशरीफ से और दो को रांची से गिरफ्तार किया है। ठगों के पास से पैसों से भरा हुआ एक अटैची भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को बड़ा अटैची दिखाकर ठगते थे। अटैची के नीचे पेपर रखते थे और ऊपर पैसा रखते थे।
ग्राहक विश्वास में आकर पैसा लगा देते थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…