पहली बार बिहार की यात्रा पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शाही स्वागत की तैयारी की गई है। राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की ओर से राजभवन में बुधवार को शाम साढ़े सात बजे भोज का आयोजन किया गया है। इसमें बिहारी व्यंजनों को खास तवज्जो दी गई है।
राजभवन की ओर से बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चन्द्रन व सभी न्यायाधीश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, महाधिवक्ता पीके शाही व राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, पटना एम्स के निदेशक और आइजीआइएमएस के निदेशक समेत अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
नवरात्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मेन्यू
राजभवन सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में आयोजित भोज का मेन्यू नवरात्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खासतौर से बिहार से जुड़े व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा, मखाना व लौकी की खीर, गुलाब जामुन, रसमलाई, मूंग का हलवा शामिल किया गया है।
पालक-पनीर, पनीर मसाला, पनीर टिक्का, पनीर कबाब, कश्मीरी पुलाव, जीरा राइस, वेज पुलाव, बटर नान, तवे की रोटी, पालक का साग, मक्के की रोटी और दाल के कई आइटम भी भोज में आए मेहमानों को परोसे जाएंगे। मूंगफली की चटनी खासतौर पर बनाई जाएगी।
राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंग्थू ने राजभवन में तैयारियों को लेकर की बैठक राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को राजभवन सचिवालय के अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।
राजभवन सचिवालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू ने राजभवन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया।
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…
समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…
बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…