Bihar

बिहार के राज्यपाल के लिए अब नहीं होगा ’महामहिम’ संबोधन का इस्तेमाल, राजभवन से जारी हुआ आदेश

बिहार के राज्यपाल के लिए अब ‘महामहिम’ संबोधन का इस्तेमाल नहीं होगा. इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव समेत सभी प्रमुख अधिकारियों को पत्र लिखा है. इसमें लिखा गया है कि ‘महामहिम’ के स्थान पर राज्यपाल के  लिए ‘माननीय’ संबोधन का इस्तेमाल करें.

प्रधान सचिव के द्वारा लिए गए पत्र में कहा गया है कि अंग्रेजी में His Excellency की जगह Hon’ble संबोधन होगा. माननीय के साथ नाम से पहले श्री या श्रीमती का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा विशेष परिस्थितियों या राजनयिकों से मुलाकात में ही His Excellency का संबोधन होगा.

इससे पहले यूपी में भी किया गया था संशोधन

इससे पहले उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के लिए ‘महामहिम’ शब्द की जगह ‘माननीय राज्यपाल’ या ‘राज्यपाल महोदय’ शब्द का इस्तेमाल किे जाने का फैसला किया गया था. यूपी के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक ने ‘प्रोटोकाल’ की व्यवस्था में संशोधन करते हुए कहा था ‘राज्य के अंतर्गत होने वाले समारोहों में तथा राज्य के महानुभावों व राज्यपाल महोदय के बीच होने वाले परस्पर वार्तालाप में महामहिम या हिज एक्सीलेंसी शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा.’

सरकारी विज्ञप्ति भी की गई थी जारी

इस मामले को लेकर यूपी में सरकारी विज्ञप्ति भी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसे अवसरों पर हिंदी में ‘महामहिम’ की जगह ‘माननीय राज्यपाल’ अथवा ‘राज्यपाल महोदय’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. इसी तरह अंग्रेजी में ‘गवर्नर’ के पदनाम के पूर्व ‘ऑनरेबल’ शब्द का प्रयोग किए जाने की बात कही गई थी.

परंपरागत भारतीय शुभकामनाओं में नाम से पूर्व ‘श्री’ या ‘श्रीमती’ या ‘सुश्री’ शब्द का प्रयोग करने की बात कही थी. इसी के साथ ये भी कहा गया था कि शासकीय टिप्पणियों में भी ‘महामहिम’ के स्थान पर ‘राज्यपाल महोदय’ शब्द का प्रयोग किया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

55 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

6 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago