Bihar

बिहार में राज्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर: दशहरा से पहले मिलेगी सैलरी, सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार के सरकारी कर्मियों को सरकार ने दशहरा से पहले सैलरी देने का निर्देश संबंधित विभाग को दे दिया है। वित्त विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के बाद बिहार के सरकारी कर्मचारियों को कल से ही अक्टूबर की सैलरी मिलनी शुरू हो जाएगी।

दरअसल, बिहार सरकार ने दुर्गापूजा को देखते हुए राज्यकर्मियों को बड़ी राहत दी है। बिहार सरकार के वित्त विभाग की तरफ से सभी सरकारी कर्मियों को अक्टूबर महीने का वेतन दशहरा से पहले देने का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के वैसे कर्मी जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है उनको संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान तय है।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह तय किया गया है कि सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान 18 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने कल यानी 18 अक्टूबर से सभी कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सुनिश्ति करने का आदेश वित्त विभाग के अधिकारियों को दिया है। सरकार के इस फैसले से राज्यकर्मियों में जश्न का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago