Bihar

बक्सर रेल हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आई बिहार सरकार; रेलवे मृतक के परिजनों को देगी 10 लाख तो बिहार सरकार 4 लाख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर रेल हादसे को लेकर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से भी मुआवजे की घोषणा की है. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हादसे में शिकार सभी लोगों को बिहार सरकार अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपया मुआवजा देगी. इसके साथ ही सभी घायलों को ₹50,000 मुआवजा दिया जाएगा.

बक्सर रेल हादसे पर नीतीश कुमार ने कहा, घटना दुखद है और रात भर सब लोगों ने वहां काम किया है. चार की मौत हो चुकी है और हम लोग सबको मदद करने वाले हैं. मृतकों के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को हम 50-50 हजार रुपए देंगे और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.सीएम ने कहा कि यह रेलवे का मामला है, लेकिन जैसे ही पता चला सारे अधिकारियों से मेरी बात हुई है. राज्य सरकार की तरफ से भी लोगों को मदद किया गया है. वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है.

कई घायल पटना रेफर, कई यात्री हुए डिस्चार्ज :

दरअसल जहां रेल हादसा हुआ है वह दानापुर रेल मंडल में आता है. मौके पर दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी भी पहुंचे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ घायलों को पटना एम्स और पीएमसीएच रेफर किया गया है. कुछ अभी भी इस अस्पताल में हैं. कई घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया.

रेल मंत्रालय को जांच टीम सौंपेगी रिपोर्ट :

डीआरएम जयंत चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. दो बोगियां पलटीं हैं. रेल मंत्रालय की ओर से दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच टीम रेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी. जांच के बाद पता चलेगा कि घटना कैसे हुई. हादसे के बाद रेलवे ने अपना काम शुरू कर दिया है. जल्द यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी. हालांकि हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है. ट्रेन की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

21 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

41 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

50 मिनट ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago