Bihar

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिला निमंत्रण, बीजेपी भड़की; बताया लोकतंत्र का अपमान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस क्रम में वे बापू सभागार में बिहार चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) का शुभारंभ करेंगी। लेकिन इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे विपक्ष के नेताओं को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है।

मंगलवार को बयान जारी कर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की एक बड़ी भूमिका है। ऐसे में इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं को नहीं आमंत्रित किया जाना दुखद है। राजद को तो पहले से ही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। उसी तर्ज पर जदयू भी काम करने लगा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में राष्ट्रपति को पत्र लिखकर शिकायत भी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में आयोजित रात्रि भोज में दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि क्या सरकारी कार्यक्रम में जिस कार्यक्रम में राष्ट्रपति भाग ले रही हैं, उसमें सदन के नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाया जाना कहां तक लोकतंत्र की मर्यादा है?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

3 मिनट ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

31 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

43 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

10 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago