Bihar

पटना में बेउर और चितकोहरा गोलंबर से AIIMS तक एलिवेटेड रोड का निर्माण, एलाइनमेंट को मंजूरी, जानिए क्या होंगे फायदे

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के बेऊर और चितकोहरा गोलंबर से एम्स तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए एलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से दी गई है. पटना में स्थित अनिसाबाद से एम्स तक सात किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के नए एलायनमेंट को मंजूरी मिली है. अनिसाबाद- एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच-139 का हिस्सा होगा. एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए इस सड़क से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. इसके साथ ही बेउर मोड़ से एम्स तक की सीधी निर्बाध कनेक्टिवटी भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद यहां लोगों को सफर तय करने में काफी आसानी होगी. लोगों को जाम की बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है.

बख्तियारपुर से पाली- कोईलवर का सफर होगा आसान

गौरतलब है कि इससे पहले अनीसाबाद से पटना एम्य गोलंबर तक 7.85 किमी एलिवेटेड रोड बनाने की कार्ययोजना थी. लेकिन, अब बिहार सरकार के अनुरोध पर मंत्रालय ने इसके विस्तार का फैसला किया है. बख्तियारपुर से पाली- कोईलवर का सफर तय करना अब आसान हो जाएगा. इस निर्माण से 20 मोहल्ले के लोगों को लाभ होगा और इन्हें जाम की परेशानी से मुक्ति मिलेगी. एलिवेटेड कॉरिडोर के एलायनमेंट के लिए मॉडल तैयार किया गया है. इसके अनुसार पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन की कनेक्टिवटी को बेहतर करने के लिए चितकोहरा में एक रैंप भी बनाया जाएगा. एलिवेटेड कॉरिडोर चार लेन का होगा. इससे लोगों को सफर तय करने में आसानी होगी.

लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

अनिसाबाद- एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच-139 का हिस्सा हो जाएगा. एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए इस सड़क से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा बेउर मोड़ से एम्स तक की सीधी निर्बाध कनेक्टिवटी भी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे लोगों को जाम की परेशानी से मुक्ति मिलेगी. साथ ही कई तरह के फायदे होंगे. सफर तय करने में सभी को काफी सुगमता होगी. इसका विस्तार होने से लोगों को एयरपोर्ट जाने आने में भी काफी सुगमता होगी. इसके निर्माण के लिए केंद्र ने हाल ही में 2023- 2024 की वार्षिक कार्य योजना में इसे शामिल किया है. साथ ही 915 करोड़ रुपए को मजूरी दी गई है. लोगों की सुविधाओं को ख्याल में रखकर यह फैसला लिया गया है. अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नया एलाइमेंट तय किया गया है.

जीरो माइल तक जायेगी सड़क

अनिसाबाद- एम्स फोरलेन और सिक्सलेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी देने को लेकर मंथन जारी है. फिलहाल, इसे बढ़ाकर बेऊर मोड़ से पटना जीरोमाइल एनएच- 30 तक ले जाने पर एनएचएआइ के कंसल्टेंट के साथ विचार कर डीपीआर बनाने का निर्णय लिया गया है. प्रस्ताव है कि अनिसाबाद- एम्स कॉरिडोर से एम्स में सीधी आवाजाही के लिए एक हिस्सा एम्स में गिरेगा. वहीं, एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी देने के लिए चितकोहरा गोलंबर से एक हिस्सा निकाला जा सकता है. इससे एयरपोर्ट व जंक्शन जाने वालों को फायदा होगा. अभी रोडिक कंसल्टेंट ने अनिसाबाद- एम्स एलिवेटेड सड़क के लिए दो अलाइनमेंट का प्रस्ताव दिया है. पहले अलाइनमेंट में अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर को सर्विस रोड के साथ विकसित करने का प्रस्ताव है. दूसरे में न्यू बाइपास रोड से नया एनएच-139 तक सड़क बना अनिसाबाद गोलंबर और एम्स गोलंबर को कनेक्ट किया जायेगा.

मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होगी आसानी

अनीसाबाद से पटना एम्स तक छह लेन एलिवेटेड सड़क को मंजूरी मिली है. इससे पटना के लोगों को जाम से निजात मिलेगी. मरीजों को भी अस्पताल पहुंचने में काफी आसानी होगी. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने में जाम की परेशानी से निजात मिलेगा. बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा. अनिसाबाद- एम्स के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए दो तरह के एलायनमेंट पर एनएचएआई के अधिकारियों के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया गया था. बैठक की गई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि बेउर मोड़ से इलिवेटेड सड़क शुरु होगी और फिर यह सड़क बाईपास होते हुए एम्स तक जाएगी. अनिसाबाद से एम्स तक बनने वाले सात किमी लंबे एलिवेटेड के निर्माण को मंजूरी दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

1 घंटा ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

3 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

14 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

20 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

20 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

21 घंटे ago