Bihar

नीतीश का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिवाली-छठ से पहले नीतीश सरकार राज्यकर्मियो-पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य के वित्त विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले राज्यकर्मियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। और अब राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

मौजूदा वक्त में बिहार के सरकारी कर्मियों और पेंशनधारकों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। इसमें 4 फीसदी का इजाफा होने पर बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इस वृद्धि का लाभ राज्य के करीब 11 लाख कार्यरत सरकारी कर्मी एवं पेंशनधारकों को होगा। राज्य में 4.5 लाख से अधिक कार्यरत और करीब 6 लाख पेंशनधारक हैं। अभी सातवे वेतनमान का लाभ ले रहे राज्यकर्मियो और पेंशनर्स को 42 फीसदी डीए मिल रहा है।

आपको बता दें 18 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के मंहगाई भत्ता में 4 फीसदी इजाफा किया था। अब उसी तर्ज पर नीतीश सरकार ने भी राज्यकर्मियों को दिवाली गिफ्ट देने का मन बनाया है। इससे पहले भी इसी साल अप्रैल महीने में राज्यकर्मियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया था। जो 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

4 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

4 घंटे ago