Bihar

नीतीश कुमार आज आनंद मोहन के घर जाएंगे, लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता ने किया था विरोध…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शाम में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के पैतृक गांव पंचगछिया पहुंचेंगे। यहां सीएम नीतीश भगवती प्रांगण में कोसी के गांधी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामबहादुर सिंह और उनके बड़े बेटे स्वतंत्रता सेनानी स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद नीतीश की जनसभा भी होगी।

ठाकुर विवाद के बाद मुख्यमंत्री के आनंद मोहन के यहां आने से बिहार की सियासत गर्माई हुई है। पिछले दिनों लालू यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। इसके बाद उनकी जेडीयू के एक नेता से भिड़ंत्त भी हो गई। दूसरी ओर, आनंद मोहन के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सहरसा जिले के पंचगछिया गांव पहुंचेंगे। सीएम आनंद मोहन के गांव में करीब सवा घंटे रुकेंगे। सवा चार बजे उनके वापस पटना लौटने का कार्यक्रम है। पंचगछिया में सीएम नीतीश के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। खुद आनंद मोहन ने जनसंपर्क कर लोगों से मुख्यमंत्री की सभा में आने की अपील की।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके घर भी आएंगे। वहां उनकी मां गीता देवी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। साथ ही पूर्व सांसद के बेटे विधायक चेतन आनंद की पत्नी को भी सीएम नीतीश आशीर्वाद देंगे। चेतन की शादी इसी साल हुई थी।

आरजेडी एमएलसी ने जताई थी आपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आनंद मोहन के घर जाने का आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह विरोध कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि आरजेडी के वरिष्ठ सांसद मनोज झा को अपशब्द कहने वाले आनंद मोहन के घर मुख्यमंत्री जा रहे हैं। वे किस तरह की राजनीति कर रहे हैं? इसके बाद जेडीयू महासचिव निखिल कुमार ने सुनील सिंह को अगलगौना कह दिया था।

बता दें कि पिछले महीने राज्यसभा में ठाकुरों को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता पढ़ी थी। इसके बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया था। आनंद मोहन ने इस पर आपत्ति जताते हुए मनोज झा पर जुबानी हमला बोला था। इसके बाद आरजेडी के अधिकतर नेता उनके खिलाफ आ गए। लालू यादव खुद आनंद मोहन पर भड़क गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago