Bihar

नीतीश को फूलपुर से लड़ाने आग्रह पत्र लेकर पटना पहुंचे यूपी के जदयू नेता, बोले- तैयारी पूरी, 3 महीने करें प्रचार

एक बार फिर से यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की मांग उठने लगी है। शनिवार को सीएम आवास पर यूपी के जदयू नेताओं से नीतीश कुमार ने मुलाकात की। बड़ी संख्या में यूपी के जदयू नेता बैठक में शामिल हुए। सभी ने फूलपुल से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की मांग की। और कहा कि उत्तर प्रदेश में जदयू की तैयारी पूरी है। बूथ स्तर पर जेडीयू पूरी तरह मजबूत है। 3 महीने तक नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करें। इस दौरान जदयू नेताओं की ओर से एक आग्रह पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे जदयू के नेताओं ने कहा कि फूलपुर से पहले भी कई पूर्व प्रधानमंत्री चुनाव लड़ चुके हैं। जिस तरह उन्होने पूरे विपक्ष को एकजुट किया है। उसके बाद से पूरा देश नीतीश कुमार की ओर देख रहा है। साथ ही नीतीश कुमार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम कैंडिडेट भी बताया। सीएम आवास पहुंचे जेडीयू के नेताओं ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। फूलपुर के अलावा भी नीतीश कुमार दूसरी सीटों से भी चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं, कहीं से भी लड़ें वो जीतेंगे। यूपी को नीतीश कुमार का इंतजार है।

वहीं यूपी जदयू अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने कहा कि प्रदेश में 2 दर्जन ऐसी सीटें हैं, जहां बूथ स्तर तक हमारी तैयारी पूरी है। आज हम लोग ये डिमांड करने आए थे, नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। और यूपी से भाजपा का पूरी तरह सफाया करें। हालांकि नीतीश कुमार की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उत्तर प्रदेश से आए जदयू नेता के साथ मुख्यमंत्री नीतीश ने संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, यूपी के जदयू प्रभारी श्रवण कुमार, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago