Bihar

नीतीश कुमार आज आनंद मोहन के घर जाएंगे, लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता ने किया था विरोध

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शाम में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के पैतृक गांव पंचगछिया पहुंचेंगे। यहां सीएम नीतीश भगवती प्रांगण में कोसी के गांधी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामबहादुर सिंह और उनके बड़े बेटे स्वतंत्रता सेनानी स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद नीतीश की जनसभा भी होगी। ठाकुर विवाद के बाद मुख्यमंत्री के आनंद मोहन के यहां आने से बिहार की सियासत गर्माई हुई है। पिछले दिनों लालू यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। इसके बाद उनकी जेडीयू के एक नेता से भिड़ंत्त भी हो गई। दूसरी ओर, आनंद मोहन के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सहरसा जिले के पंचगछिया गांव पहुंचेंगे। सीएम आनंद मोहन के गांव में करीब सवा घंटे रुकेंगे। सवा चार बजे उनके वापस पटना लौटने का कार्यक्रम है। पंचगछिया में सीएम नीतीश के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। खुद आनंद मोहन ने जनसंपर्क कर लोगों से मुख्यमंत्री की सभा में आने की अपील की।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके घर भी आएंगे। वहां उनकी मां गीता देवी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। साथ ही पूर्व सांसद के बेटे विधायक चेतन आनंद की पत्नी को भी सीएम नीतीश आशीर्वाद देंगे। चेतन की शादी इसी साल हुई थी।

आरजेडी एमएलसी ने जताई थी आपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आनंद मोहन के घर जाने का आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह विरोध कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि आरजेडी के वरिष्ठ सांसद मनोज झा को अपशब्द कहने वाले आनंद मोहन के घर मुख्यमंत्री जा रहे हैं। वे किस तरह की राजनीति कर रहे हैं? इसके बाद जेडीयू महासचिव निखिल कुमार ने सुनील सिंह को अगलगौना कह दिया था।

बता दें कि पिछले महीने राज्यसभा में ठाकुरों को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता पढ़ी थी। इसके बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया था। आनंद मोहन ने इस पर आपत्ति जताते हुए मनोज झा पर जुबानी हमला बोला था। इसके बाद आरजेडी के अधिकतर नेता उनके खिलाफ आ गए। लालू यादव खुद आनंद मोहन पर भड़क गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में CM नीतीश की यात्रा को लेकर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था अस्थायी थाना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…

2 घंटे ago

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश बोले- “केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास को नई गति मिल रही”

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…

4 घंटे ago

सहकारिता विभाग के अपर सचिव पहुंचे समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NBPDCL के एमडी, पावर ग्रिड व उपकेंद्र का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समृद्धि यात्रा के दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार…

5 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का…

5 घंटे ago