Bihar

बिहार: निगरानी ने घुसखोर दरोगा को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, केस में मदद के लिए 20 हज़ार रूपये मांगी थी रिश्वत

निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा बांका के चांदन थाना में तैनात है। आरोपी दारोगा एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।

दरअसल, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। यादोरायडीह गांव के रहने वाले टुनटुन यादव ने दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी दारोगा पीड़ित टुनटुन यादव पर पैसों के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

परेशान टुनटुन यादव निगरानी विभाग के दफ्तर पहुंचा और दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और निगरानी की टीम बांका पहुंच गई। टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा जब थाना के पास स्थित पान दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के पैसे ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार दारोगा के पास से निगरानी की टीम ने रिश्वत के 20 हजार रुपयों को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ भागलपुर ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद चांदन थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

3 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

5 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

11 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago