Bihar

बिहार के इस बड़े अस्पताल से मरीज के साथ नेबुलाइजेशन मशीन भी गायब, कई अन्य मेडिकल उपकरण पहले भी गायब हो चुके हैं

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मरीज के साथ एक नेबुलाइजेशन मशीन भी गायब हो गई। यह जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रशासन को मिली कि विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज की काफी खोजबीन भी गई लेकिन अभीतक पता नहीं चल पाया। अस्पताल प्रबंधन इसकी तलाश में जुटी है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात इमरजेंसी में सांस फूलने की शिकायत लेकर आने पर बहेड़ा थाना क्षेत्र की अर्चना कुमारी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका इलाज मेडिसिन के डॉ. केके झा यूनिट में शुरू हुआ। इस दौरान मरीज को भाप देने के लिए नेबुलाइजर मशीन लगाई गई थी। शनिवार की सुबह सिस्टर इंचार्ज ने मशीन की खोज की तो वह गायब पाई गई। काफी खोजबीन भी की गई लेकिन अभी तक न तो मशीन का पता चल सका है और न ही मरीज का घर का सही जानकारी।

मरीज को खोज रहे अस्पताल वाले

बताया जाता है इमरजेंसी वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज के नामांकन के दौरान घोर लापरवाही वर्ती गई है। मरीज के परिजन ने जो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जानकारी दी है उसमें कर्मियों ने सही मरीज का पता अंकित ही नही किया है और न मरीज के परिजन का कोई मोबाइल नम्बर अंकित किया है। अस्पताल के कर्मियों ने मरीज की तलाश शुरू की लेकिन अभीतक उसका पता नहीं चल सका है। एक कर्मी ने बताया कि मरीज के रजिस्ट्रेशन वाले पुर्जे पर मोबाइल नंबर और पूरा पता अंकित नहीं रहने के कारण परिजनों से भी संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

इंचार्ज ने कहा- मशीन की खोजबीन की जा रही

इमरजेंसी वार्ड में तैनात नर्स सिस्टर इंचार्ज विमला कुमारी ने बताया कि मशीन की खोजबीन की जा रही है। नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई है। बता दें कि डीएमसीएच इमरजेंसी से ग्लूकोमीटर सहित कई अन्य मेडिकल उपकरण पहले भी गायब हो चुके हैं जबकि वहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों के साथ दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी रहती है। इस संबंध में डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज से जानकारी मिली है कि एक नेबुलाइजेशन मशीन को किसी मरीज के परिजन साथ लेते चले गए हैं। मरीज के घर का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago