Bihar

क्या आप को भी मोबाइल में मिला ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’…घबराएं नहीं…जान लें क्‍या है मामला

अगर आप बिहार में रह रहे हैं तो आज आपके स्‍मार्टफोन में ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’ आ सकता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि ये मैसेज एक परीक्षण के तौर पर भेजा जा रहा है.

दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से दूरसंचार विभाग सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करने जा रहा है. इस परीक्षण का मकसद आपातकालीन स्थिति में लोगों को अलर्ट करना है, ताकि इमरजेंसी के हालातों में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की सुरक्षा की जा सके. आज शुक्रवार 6 अक्‍टूबर को ये परीक्षण बिहार में किया जा रहा है. ऐसे में मोबाइल ऑपरेटर्स बिहार के लोगों के मोबाइल में ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’ भेजेंगे. मैसेज की तेज बीप सुनकर बिल्‍कुल भी परेशान न हों क्‍योंकि ये सिर्फ एक टेस्टिंग सैंपल मैसेज होगा.

इन राज्‍यों में इन तारीखों में होगा परीक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार अगले 6-8 महीनों में सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी-आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है. इस कड़ी में तमाम राज्‍यों में इसके लिए परीक्षण किए जा रहे हैं. बिहार में आज इसका परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद 10 अक्‍टूबर को उत्‍तर प्रदेश में, 12 अक्‍टूबर को कर्नाटक में और 16 अक्‍टूबर को गुजरात में परीक्षण होगा.

दरअसल सरकार भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए बेहतर तैयारी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है. ऐसे में ये परीक्षण मोबाइल ऑपरेटरों और सेल प्रसारण प्रणालियों की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए समय-समय पर विभिन्न राज्‍यों में किए जा रहे हैं.

क्‍या है सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम

बता दें कि सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो बाढ़, भूकंप, सुनामी जैसी महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करता है, ताकि समय रहते सुरक्षा के कदम उठाए जा सकें. सरकारी एजेंसियां ​​और आपातकालीन सेवाएं जनता को संभावित खतरों की सूचना देने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट का उपयोग करती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago