बिहार कांग्रेस की ओर से गुरुवार को सदाकत आश्रम में श्री कृष्णा बाबू की 136 की जयंती मनाई गई। कांग्रेस की तरफ से पिछले 23 साल से श्रीबाबू की जयंती मनाई जा रही है, लेकिन आज के समारोह में आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी मौजूद रहे। यहां भोजपुरी गीत के जरिए लालू का गुणगान किया गया। उन्हें जन-जन का नेता बताया गया साथ ही सोने के मुकुट से सम्मानित भी किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद यादव को केंद्र में रख पूरा भाषण दिया। अपने भाषण के दौरान कहा कि लालू के नेतृत्व में कांग्रेस बीजेपी को बिहार से भगाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लालू यादव में इतनी शक्ति है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा सकते हैं। अखिलेश प्रसाद ने कहा-‘लालू जी आगे आगे चलें, कांग्रेस के पूरे कार्यकर्ता साथ हैं।’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लालू को साधने की कोशिश में कहा कि जब जब चुनाव आता है ईडी और सीबीआई एक्शन में आ जाती है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को भाजपा ने साजिश के तहत जेल भिजवाया।
बीजेपी के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंच से दिए अपने भाषण के दौरान लालू प्रसाद यादव को खूब साधने की कोशिश की। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की नेतृत्व क्षमता का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बीजेपी ने साजिश के तहत जेल भिजवाया।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव श्रीबाबू के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। जिसकी वजह से बीजेपी के एजेंडे लागू नहीं हो पाए। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में अगला चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव में क्षमता है कि वह बीजेपी का एजेंडा बिहार में लागू नहीं होने देंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ही उन्हें मंत्री बनवाया था।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…