Bihar

नीतीश सरकार ने जारी किए बिहार में जातियों के आंकड़े, आया लालू यादव का बयान

लंबे इंतजार और राजनीतिक कयासों के बाद बिहार में जाति जनगणना सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी गई है. बिहार में बीते कई दिनों से इसको लेकर चर्चा चल रही थी. रिपोर्ट जारी होने के बाद RJD नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन हम सब ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने हैं. बीजेपी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की तमाम अड़चनों के बावजूद बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे को रिलीज किया.

सर्वे रिपोर्ट जारी होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सबको बधाई दी है. उन्होंने जाति आधारित गणना की पूरी टीम को बधाई दी. बिहार में जाति आधारित गणना करने के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित हुआ था. नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस सर्वे से बिहार में न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है.

अगर जीते 2024 चुनाव तो देश में करवाएंगे जातिगत जनगणना – लालू

जाति आधारित गणना को ऐतिहासिक बताते हुए आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ये आंकड़े राज्य में वंचितों, उपेक्षितों और गरीबों के समुचित विकास और तरक्की के लिए योजनाएं बनाने में अहम योगदान देगी. उन्होंने आगे कहा कि अगर 2024 चुनाव में अगर उनकी सरकार बनती है तो वह पूरे देश में जातिगत जनगणना कराएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

21 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago