Bihar

पाठक के 9-4 कोचिंग संचालन नहीं करने के आदेश पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई, कहा- सरकार को अधिकार नहीं

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक के कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी किए गए आदेश पर पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को रोक लगा दी है।

दरअसल, अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक 31 जुलाई, 2023 को कोचिंग संस्थानों के लिए एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कोचिंग संस्थान सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच कोचिंग नहीं पढ़ाएंगे।

इसके पीछे, केके पाठक का तर्क था कि इस दौरान स्‍कूल और कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई चल रही होती है। मंगलवार को पटना उच्‍च न्‍यायालय ने इस पर रोक लगा दी है।

कहा- सरकार को नहीं यह अधिकार

न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत की याचिका पर उक्त आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने दलील थी कि कोचिंग रेगुलेशन एक्ट, 2010 के प्रावधानों के अनुसार, समय निर्धारित करने की शक्ति सरकार को नहीं है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक ने कोचिंग संस्थानों को सुबह 9 से शाम 4 के बीच की अवधि में नहीं चलाए जाने संबंधी आदेश देने के साथ ही इसे लागू करने के लिए राज्य के जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए थे।

अधिवक्ता रौशन ने बताया कि राज्य सरकार के इस आदेश की वजह से न सिर्फ कोचिंग में पढ़ाने वाले लोगों के व्यवसाय में घाटा लगा है, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह यानी 14 नवंबर के बाद होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

11 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago