Bihar

चिराग अगर मेरे खिलाफ हाजीपुर से अपनी माँ को उतारेंगे तो मैं भी जमुई से उनकी पहली माँ या बहन को उसके खिलाफ उतारूंगा: पशुपति पारस

बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर एक बार फिर चाचा और भतीजे में ठन गई है. चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि वो हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे, चिराग को जो करना है कर ले. दरअसल, केंद्रीय मंत्री पारस एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे. इस दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया है कि अगर आपके भतीजे चिराग अपनी मां को हाजीपुर से चुनाव लड़ाएंगे तो…, इसके जवाब में पशुपति पारस ने कहा कि अगर चिराग अपनी मां को हाजीपुर से चुनाव लड़ाएगा तो हम भी चिराग पासवान के जमुई से किसी परिवार के सदस्य (बहन और मां) को चुनाव लड़ा देंगे.

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान 40 सीटों पर चुनाव लड़े क्या दिक्कत है. पारस ने कहा कि चिराग पासवान NDA में है. एनडीए का जो फैसला होगा वह मानना होगा. नहीं तो वे 40 सीटों पर लड़े. पशुपति पारस ने कहा कि हम एनडीए गठबंधन के स्थायी सदस्य हैं. विश्ववासी सहयोगी है. दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे और अपने भतीजे को लेकर पारस ने कहा कि कोई आकर हुलुक बुलुक करता है. कल वह NDA में रहेगा कि नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है. उन्होंने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि हाजीपुर हमारी धरती है, चुनाव हाजीपुर से ही लड़ेंगे, चिराग को जितनी ताकत आजमाइश करनी है कर ले.

हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे चिराग

उधर, सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए बीजेपी हाईकमान ने हामी भर दी है. दरअसल, चिराग पहले यहां से अपनी मां को चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन उनकी मां ने शायद चुनाव लड़ने से मना कर दिया. चिराग मां को राज्यसभा भेजना चाहते हैं. हाजीपुर लोकसभा सीट दिवंगत नेता रामविलास पासवान की खास सीट रही है. वह यहां से लगातार जीतते आ रहे थे.

दरअसल, चिराग अपने पिता की विरासत को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं. मगर उनके चाचा इसमें दखल दे रहे हैं. रामविलास पासवान के निधन के बाद चाचा और भतीजे में काफी कुछ हुआ. बीच में खबर आई थी कि दोनों में सुलह हो गई है लेकिन हाजीपुर सीट को लेकर दोनों में एक बार फिर से ठन गई है. अब देखना यह होगा कि आखिरी बीजेपी शीर्ष नेतृत्व हाजीपुर को किसके पाले में डालती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

4 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

8 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

12 घंटे ago