Bihar

चेयरमैन अतुल प्रसाद का प्रेस कांफ्रेंस: शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल, इनमें 72419 प्राइमरी टीचर

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती जारी कर दिया है। मंगलवार को 16 विषयों का परीक्षाफल जारी कर दिया था। आज एक और विषय का रिजल्ट आ गया। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा जिस समय से भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई, उस समय कई लोग तरह-तरह के आरोप लगाते रहे। ऐसा कोई दिन नहीं था जब लोगों ने परीक्षा को रद्द करवाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद बीएड बनाम यूजीसी का प्रश्न भी सुप्रीम कोर्ट में गया। उस दौरान हमलोग ने निर्णय लिया हमलोगों ने 75 प्रतिशत रिक्ति को पूरा करेंगे। इसके लिए कट ऑफ को कम सकते हैं। इस पर भी सवाल उठे। गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। परीक्षा के बाद लोगों ने हंगामा किया कि प्रश्न बहुत कठिन पूछे गए। ओएमआर सीट अपलोड करने को लेकर भी सवाल उठाए गए।

दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे

बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया है। सभी का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में सभी वर्ग और विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएगा। आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतनी जल्दी इतने संख्या में रिजल्ट नहीं दिया गया है। कटऑफ को लेकर जिन्होंने सवाल उठाए, वह भी गलत साबित हुआ। बिहार के अभ्यर्थी काफी काबिल हैं। इस परीक्षा में हमलोगों बड़े पैमाने में तकनीक का उपयोग किया। कई फर्जीवाड़ा करने वाले भी पकड़े गए। एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए 72419 रिजल्ट दे रहे हैं।

बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा से पहले सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। एक लाख 32 हजार छात्रों ने एग्जाम दिया। इसमें से 1 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए। यानी 93 प्रतिशत रिजल्ट हुए। बीएड अभ्यर्थियों पर शायराना अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसने दर्द दिया, वही दवा भी देंगे। सूत्रों की मानें तो बीएड अभ्यर्थी का रिजल्ट फिलहाल होल्ड कर दिया जाएगा।

जानिए, किस वर्ग में कितने अभ्यर्थी हुए सफल

  • उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) – 23, 701
  • माध्यमिक- (9वीं-10वीं) – 26,204
  • प्राथमिक (1 से 5वीं) = 72,419

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago