Bihar

पापा जल्दी में हैं,चाचा कब छोड़ेंगे कुर्सी; तेजस्वी हमारा बच्चा- कहने पर रविशंकर प्रसाद ने नीतीश-लालू को घेरा

लालू यादव के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना बच्चा और सबकुछ बताकर नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दिया है। विपक्षी भाजपा इसे लेकर हमलावर है। आरसीपी, सम्राट चौधरी के बाद पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों को लपेटा है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जल्द में हैं क्योंकि उन्हें 2025 तक इंतजार करना मंजूर नहीं है।

पटना में डाकबंगला चौराहा पर सांसद रविशंकर प्रसाद दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। शुभकामना का दौर खत्म होने के बाद पत्रकारों ने उनसे नीतीश कुमार के बयान पर सवाल पूछा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को अपना बच्चा और सबकुछ बता रहे हैं। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके अंदर क्या है यह नहीं पता। उनकी बातों को सुनकर और समझ कर जवाब दूंगा। लेकिन अब कौन किसका बच्चा है और कौन किसके पिता हैं यह बिहार राज्य में चलता है। और चलने भी दीजिए। मैं इतना कहूंगा कि पिता यह चाहते हैं कि बेटा जल्दी से मुख्यमंत्री बन जाए। इसके लिए चाचा को कुर्सी छोड़ना पड़ेगा। अब चाचा कब कुर्सी छोड़ते हैं यह देखने वाली बात है।

शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी में बीजेपी से प्रेम दिखने वाले मीडिया के सवाल पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने इसी दौरान तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि यही बच्चा हमारा सबकुछ है।

सीएम के इस वक्तव्य से बिहार की राजनीति में तुफान आ गया। विपक्षी भाजपा ने इसे लालू के दबाव में दिया गया बयान बताया। आरसीपी ने तो कह दिया कि जदयू जल्द आरजेडी में मिल जाएगी इसका संकेत दे दिया गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एक लाचार सीएम के रूप में काम कर रहे हैं। बिहार की जनता अपना उत्तराधिकारी चुन लेगी। बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने कहा कि जदयू के नेता अपना भविष्य देख लें जो नीतीश कुमार में पूर्ण विश्वास करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago