Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर-की जारी किया गया, परिणाम आज हो सकता है घोषित

बिहार में 1.7 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर करीब 6 लाख उम्मीदवारों को इंतजार आज समाप्त हो सकता है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), मध्य (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9 व 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12) स्तरों पर कुल 1.7 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 24, 25 और 25 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 को की जा सकती है।

बीपीएससी ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का एलान औपचारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित स्थानीय सामाचार-पत्र की खबर के अनुसार नतीजों की घोषणा 15 या 16 अक्टूबर 2023 को कर दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2023 की घोषणा आज कर देगा। हालांकि, आधिकारिक अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखें।

बता दें कि इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2023 को लेकर बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणामों को लेकर जानकारी साझा की है। बीपीएससी अध्यक्ष ने उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए डिजिटल आंदोलन के और परीक्षा के आयोजन के डेढ़ माह बाद नतीजों पर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की थी। अध्यक्ष ने कहा था कि टीआरई परिणाम की तैयारी चल रही है और इस प्रक्रिया में 38 जिलों के लिए 43 विषयों की मेरिट लिस्ट तैयार होनी है। उम्मीदवार धैर्य बनाए रखें और हमें अपना काम करने दें।

वहीं दूसरी तरफ बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी एक पूर्व अपडेट के मुताबिक बीपीएससी टीआरई रिजल्ट 2023 की घोषणा दो चरणों में की जानी है। पहले चरण या फेज 1 नतीजे अक्टूबर के मध्य में और फेज 2 परिणाम नवंबर में घोषित किए जाने हैं।

दूसरी तरफ, बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के फाइनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अंतिम उत्तर कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago