बिहार की राजधानी पटना और गोपालगंज समेत अन्य जिलों में रविवार सुबह लोग नींद से जगे ही थे, तभी अचानक धरती हिलने से लोगों को भूकंप का एहसास हुआ। धरती हिलने के एहसास के बाद बिल्डिंग और बड़े-बड़े मकानों में रहने वाले सभी लोग बाहर खुले मैदान में निकल आए।
कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
सुबह में 7.24 मिनट पर गोपालगंज, मोतिहारी, छपरा, बगहा, सिवान पटना और गोपालगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महज कुछ सेकेंड के लिए ही धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई
बताया गया है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू के निकट रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई, जबकि गहराई 10 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, तमाम लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…