Bihar

बिहार में NCCF बेचेगा सस्ता प्याज, कितने रुपये किलो और कहां? जानिए

क्या आप भी प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर परेशान हैं? क्या प्याज खरीदने में आपकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं? तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। बिहार में शुक्रवार से 25 रुपये किलो प्याज बेचे जाएंगे।

कीमत को नियंत्रित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) राज्य में 25 रुपये किलो प्याज बेचेगा। शुक्रवार को पटना के मीठापुर में इसकी शुरुआत की जाएगी। प्याज लदी पिकअप वैन पटना की गलियों में भी घूमेगी। जहां से लोग सस्ती दर पर प्याज खरीद सकते हैं।

एनसीसीएफ की पटना शाखा के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि प्याज से लदी पिकअप वैन को शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटना के बाद राज्य के अन्य शहरों में भी जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। सोमवार तक मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संघ की मोबाइल वैन के जरिए 25 रुपये किलो प्याज मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद आरा व अन्य शहरों में भी मोबाइल वैन घूमेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago