Bihar

‘अब बिहार में जल्द आंदोलन होगा’, किसान नेता राकेश टिकैत ने पटना पहुंचते ही दिया बड़ा बयान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत आज पटना पहुंचे. यहां पर उन्होंने जल्द ही आंदोलन करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर जल्द ही राज्य में आंदोलन करेंगे. ये आंदोलन एमएसपी से नीचे दाम मिलने के कारण आंदोलन होगा. एमएसपी गारंटी कानून के लिए बिहार किसानों का साथ दे.

कृषि रोडमेप पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को सिर्फ कागजों पर पैसा नहीं मिलेगा. बिहार में जल्द आंदोलन की तैयारी होगी. किसानों की आज जमीन लेंगे तो आज का दाम देना होगा. बिहार हमेशा से ही अपने स्कूलों और शिक्षा के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन अब लोग यहां से दूसरे राज्य में जा रहे हैं. ये सब एक साजिश के तहत हो रहा है. यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनी किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही हैं. बाजार कानून की वजह से इस तरह से हालात हो गए हैं.

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने इस दौरान बाजार समिति बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मंडी कानून बिहार में लागू होना चाहिए. CM नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वो CM नीतीश कुमार से जरुर मिलेंगे की कोशिश करेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार से समय मांगा हैं. ऐसे में अगर मौका मिला तो वो जरुर मिलेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो लालू यादव से भी मुलाकात करने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ करने की मुहीम शुरू की थी. इस दौरान उन्होंने देश में बीजेपी सरकार के खिलाफ एक मोर्चा खड़ा किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago