Bihar

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह का दिल्ली में निधन

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह (Parveen Amanullah Death) का इलाज के दौरान रविवार को नयी दिल्ली में निधन को हो गया. वे जदयू की विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री थीं. बाद में उन्होंने जदयू की सदस्यता, विधायक सहित मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था.

वे पूर्व राजनयिक और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य सैयद शाहबुद्दीन की पुत्री और वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अफजल अमानुल्लाह की पत्नी थीं. परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. बिहार में वे गृह सचिव के पद पर भी काम चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद पूरा परिवार दिल्ली में ही रह रहा था.

परवीन अमानुल्लाह के परिजनों का कहना है कि परवीन अमानुल्लाह की मिट्टी मंजिल दिल्ली में ही होगी. परवीन अमानुल्लाह का जन्म वर्ष 1958 में हुआ था. परवीन अमानुल्लाह ने अपनी सार्वजनिक जीवन का आरंभ सूचना के अधिकार के तहत एक एक्टिविस्ट के रूप में शुरू की थी. वर्ष 2010 में उन्होंने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और राजद के श्रीनारायण यादव को पराजित कर विधायक बनी.

फिर वे नीतीश सरकार में मंत्री भी बनी. लगभग चार वर्षों तक वह मंत्री रहीं. वर्ष 2014 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. परवीन अमानुल्लाह ने कार्य में संतोष के अभाव को कारण बताकर अपना इस्तीफा दिया था. इसके दो वर्षों बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयीं. पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन वे चुनाव हार गयीं. उनके पिता सैयद शहाबुद्दीन किशनगंज से एमपी थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago