Bihar

शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, केके पाठक का आदेश; जानिए क्या है वजह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने को लेकर राज्य मुख्यालय समेत सभी जिलों और प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छ्ट्टी बुधवार से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं, विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।

जिलाधिकारियों को कहा गया है कि 18 अक्टूबर से अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों-कर्मियों की छुट्टी रद्द करने की कृपा करें। ताकि, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित शिक्षकों की काउंसिलिंग सुचारू रूप से हो। केके पाठक ने यह भी जिलाधिकारियों को यह भी कहा है कि 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक शिक्षा कर्मियों को किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था और अन्य प्रकार की ड्यूटी में नहीं लगाया जाये। काउंसिलिंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैयाती करने को भी कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ई-रिक्शा में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र काटने का आरोप, आभूषण हुआ बरामद; पीड़िता द्वारा शिकायत ना करने पर पुलिस ने सभी को छोड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा पर सवार एक…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी में किशोर और किशोरी डूबे, एक की मौ’त और दूसरा लापता

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बूढ़ी गंडक नदी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा स्थित विद्यापतिनगर रोड में विजयघाट पेट्रोल…

5 घंटे ago

दु’ष्कर्म के आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने मारवाड़ी बाजार से दबोचा, मई महीने में महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गड्ढे में मिला दो दिनों से लापता महिला का शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड-10 में बुधवार को दो दिनों से लापता…

5 घंटे ago

रिजल्ट खराब आने पर छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा, बस के शीशे तोड़े, ICU में भी तोड़फोड़ का प्रयास; चेयरमैन पुनर्मूल्यांकन के लिए पहुंचे पटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप…

6 घंटे ago