बिहार में राज्यकर्मियों को समय से पहले वेतन मिलना शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के चलते नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया है। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत तीन लाख से अधिक शिक्षकों को अक्टूबर के वेतन भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने 1314 करोड़ रुपए जारी किया है। साथ ही, जल्द राशि का भुगतान करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। यह राशि राज्य योजना मद से दी गई है।
शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि इस राशि को किसी अन्य मद में खर्च नहीं किया जाएगा। राशि भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सारी जिम्मेदारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की होगी। इसके साथ ही शिक्षक नियोजन के छठे चरण में चयनित 45 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों के 31 दिसंबर तक के वेतन भुगतान की अनुमति प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने दी है। इनका वेतन जुलाई के बाद से रुका हुआ था। इन शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन 31 जुलाई 2023 तक किए जाने के आदेश दिए गए थे।
बता दें कि वित्त विभाग ने पिछले दिनों अधिसूचना जारी कर कहा था कि राज्य के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को अक्टूबर महीने का वेतन दशहरा से पहले मिल जाएगा। त्योहार को देखते हुए सरकार ने समय से पहले राज्यकर्मियों के खाते में वेतन डालने का फैसला लिया है। सामान्य तौर पर सैलरी महीना खत्म होने पर आती है। विभाग ने 18 अक्टूबर से ही इस महीने का वेतन डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…