Bihar

बीएड अभ्यर्थियों की याचिका पर आज SC में सुनवाई, क्लास 1-5 तक के शिक्षकों की नियुक्ति का मामला

बिहार में बीएड अभ्यर्थियों के प्राइमरी स्कूल में नियुक्ति पर रोक को लेकर बहस छिड़ी है. बीएड अभ्यर्थी परेशान हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. बीएड अभ्यर्थियों के तरफ से रिट याचिका दायर करने वाले मुख्य याचिकाकर्ता बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव और मीकू पाल ने बताया है कि जस्टिस ए एस बोपन्ना एवं एम सुंदरेश की खंडपीठ में मामले की सुनवाई होनी है.

याचिकर्ताओं ने कोर्ट से लगाई गुहारः

याचिकर्ताओं ने दलील दी है कि बिहार लोक सेवा आयोग के नोटिफिकेशन के शर्तो के अनुसार ही बीएड डिग्रीधारियों ने प्राथमिक में शिक्षक बनने के लिए आवदेन किया था. लेकिन अब उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है. बीएड अभ्यर्थियों के तरफ से याचिकाकर्ता दीपांकर गौरव और मीकू पाल ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि एनसीटीई के जिस गजट को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया है, उसी गजट से पूरे देश मे लाखों बीएड योग्यताधारी प्राथमिक में बहाल हुए हैं.

अभ्यार्थियों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषणः

बिहार में भी छठे चरण में बीएड योग्यताधारी प्राथमिक में शिक्षक बने हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केंद्रीय विद्यालय में भी प्राथमिक में बीएड योग्यताधारी बहाल हुए हैं. याचिकाकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार समानता का अधिकार की मांग करते हुए बिहार में भी चल रहे शिक्षक बहाली में बीएड को शामिल करने की अभ्यर्थना याचिकर्ताओं ने लगाई है. बीएड अभ्यार्थियों के तरफ से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण पैरवी करेंगे.

3.90 लाख अभ्यर्थियों की निगाहें कोर्ट पर टिकींः

बताते चलें कि बिहार से 3.90 लाख बीएड पास अभ्यर्थियों ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गयी परीक्षा में हिस्सा लिया था. लेकिन बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर ही संशय की स्थिति बनी हुई है और इसी कारण बीपीएससी ने अब तक शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है. अब अभ्यर्थियों को कोर्ट के फैसले तक इंतजार करना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago