Bihar

अमित शाह की 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में रैली, बीजेपी ने तेज की तैयारी; 16 जिलों के नेताओं को टास्क…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में उनकी रैली प्रस्तावित है। पताही हवाई अड्डा पर वे बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी के 16 जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है। 25 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शाह की रैली को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह की रैली के मद्देनजर बुधवार को मिठनपुरा में प्रदेश बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बगहा, बेतिया, मोतिहारी सहित 16 जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश सह क्षेत्रीय महामंत्री शिवेश राम ने कहा कि गृहमंत्री के आगमन पर आम जनता उत्साहित है। बताया जा रहा है कि अमित शाह मुजफ्फरपुर में रैली के जरिए उत्तर बिहार की कई लोकसभा सीटों को एक साथ साधेंगे।

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा ने कहा कि वैशाली की धरती से पार्टी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश कुमार वर्मा, ललन मंडल व पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने भी अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का मंत्र दिया।

दो महीने बाद फिर शाह का बिहार दौरा

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमित शाह का बिहार पर खास फोकस है। यही वजह है कि महज दो महीने के भीतर गृह मंत्री राज्य में दूसरी रैली करेंगे। इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने मधुबनी जिले के झंझारपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ महागठबंधन में जाने के बाद अमित शाह 6 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago