Bihar

रघुनाथपुर स्टेशन पर 48 घंटे में दूसरा रेल हादसा, जहां डिरेल हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस वहीं पटरी से उतरा इंजन; उठे सवाल

48 घंटे के भीतर बिहार के बक्सर में दूसरी बार रेल इंजन बेपटरी हो गया. ये हादसा दोबारा तब हुआ जब ट्रैक रेस्टोरेशन के बाद डाउन लाइन पर ट्रायल किया जा रहा था. लूप लाइन से ट्रेन के इंजन को जब इस पटरी से गुजारा गया तो वह पटरी छोड़कर नीचे उतर गया. इस हादसे के बाद रेलवे की तकनीकी टीम के मेंटेनेंस पर सवाल भी उठने शुरू हो गए है. इधर अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए. हादसा रात 8.30 मिनट पर हुआ.

अब डिरेल हुआ ट्रायल रेल इंजन: अप लाइन पर परिचालन शुरू होने के बाद युद्धस्तर पर डाउन लाइन को मरम्मत कर इंजीनियरों की टीम जैसे ही लगभग रात 8 बजकर 30 मिनट पर ट्रायल इंजन को डाउन लाइन में दौड़ाया, लूप लाइन से डाउन लाइन पर आते ही ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. इस हादसे के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान पीछे से ट्रायल के दौरान आ रहे क्रेन से पहले डिरेल इंजन को उठाकर पटरी पर रख देने की भरपूर कोशिशें हुई, लेकिन नाकाम साबित हुई.

तकनीकी टीम के मेंटेनेंस पर उठा सवाल :

इंजीनियरों के अलावा 3 हजार वर्करों और दर्जनों क्रेन के सहारे डाउन लाइन को मरम्मत करने वली तकनीकी टीम के मेंटेनेंस पर सवाल उठने लगा है. ट्रायल के लिए इंजन को दौड़ाने की इजाजत तकनीकी टीम ने दी उस समय सब कुछ बेहतर होने का दावा किया, फिर लूप लाइन से डाउन लाइन में आने के साथ ही ट्रायल इंजन डिरेल हो गया.

क्या कहते हैं अधिकारी:

ट्रायल के दौरान इंजन की डिरेल होने की पुष्टि आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने करते हुए बताया कि लूप लाइन से मेन लाइन में आने के साथ ही ट्रायल इंजन के पहिया उतर गये, जिसे पटरी पर रखने के लिए लगातार काम चल रहा है. गौरतलब है कि ट्रायल इंजन को डिरेल होने के बाद तकनीकी टीम के कार्यशाली सवालों में है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago