Bihar

तेजस्वी यादव के गुजराती ठग केस में हो गई भारी कंफ्यूजन; कोर्ट से दूसरा समन जारी, इस तारीख को पेशी… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गुजराती ठग बयान के खिलाफ दायर मानहानि केस में कोर्ट और शिकायतकर्ता के बीच भारी कंफ्यूजन हो गई। गुजरात की अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने उन्हें मानहानि केस में दूसरी बार समन किया है। अब 13 अक्टूबर को उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उनकी शुक्रवार 22 सितंबर को पेशी थी, लेकिन कंफ्यूजन की वजह से उन्हें समन ही नहीं मिला।

अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज है। उनके खिलाफ कारोबारी एवं समाजसेवी हरेश मेहता ने शिकायत की थी। दरअसल, तेजस्वी ने अपने एक बयान में सभी गुजरातियों को ठग कहकर संबोधित किया था। उन्होंने यह बयान मेहुल चोकसी को लेकर दिया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पूरे गुजराती समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

कोर्ट और शिकायतकर्ता के बीच कंफ्यूजन

बीते 28 अगस्त को अहमदाबाद के अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार ने मानहानि केस में तेजस्वी यादव को समन किया था। उन्हें 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। जब शुक्रवार (22 सितंबर) को इस केस की सुनवाई शुरू हुई तो पता चला कि समन का कागज अभी तक कोर्ट में ही घूम रहा है और इसे तेजस्वी यादव को भेजा ही नहीं गया।

शिकायतकर्ता हरेश मेहता को लगा कि अदालत ने पुलिस या किसी ओर माध्यम से तेजस्वी को समन कर दिया होगा। वही, कोर्ट को लगा कि मेहता के वकील ने क्लर्क से इसे लेकर तेजस्वी को पहुंचा दिया होगा। मगर न तो कोर्ट और न ही शिकायतकर्ता ने इस समन को पहुंचाया।

जज ने कंफ्यूजन को दूर करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह शिकायतकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह समन को सामने वाले पक्ष तक पहुंचाए। इसके बाद उन्होंने दूसरा समन जारी किया और हरेश मेहता को इसे तेजस्वी यादव तक पहुंचाने के लिए कहा। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago