Bihar

STET आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज, bsebstet.com पर करें आवेदन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bihar STET Answer Key 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज एसटीईटी आंसर की 2023 पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। बिहार एसटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने अंतिम तिथि 16 सितंबर 2023 थी। जिन अभ्यर्थियों को एसटीईटी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न या उनके उत्तर विकल्पों को लेकर आपत्ति हो तो वे ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी की डांस, शारीरिक शिक्षा और दर्शनशास्त्र विषय की आंसर की जारी की थी। अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स से एसटीईटी आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को 50 रुपए प्रति आपत्ति के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। आपत्ति शुल्क डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिग से जमा कराया जा सकता है।

बिहार एसटीईटी आंसर की पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति: 

बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

कैंडिडेट्स लॉगइन लिंक पर क्लिक करें और लॉगइन डिटेल्स भरें।

अपना प्रश्न चूज करें और उसका उत्तर लिखें।

आपत्ति के संदर्भ में सबूत अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा कराएं।

आपत्ति सब्मिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड एसटीईटी 2023 का आयोजन 2 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की वेबसाइट देख सकते हैं।

STET Result Date 2023: बिहार एसटीईटी के परिणाम ‘आंसर की’ की आपत्तियां पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि एसटीईटी का रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago