Bihar

बिहार बोर्ड की बड़ी लापरवाही, BSEB ने STET परीक्षा के Answer key में की कई गलती

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) एक बार फिर से अपनी लापरवाही को लेकर चर्चा में है. दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी परीक्षा (BSEB STET Exam 2023) के आंसर की में बड़ी गलती की है. मिली जानकारी के अनुसार आंसर की में 20 से ज्यादा प्रश्न के उत्तर गलत है. साइंस विषय के पेपर 1 में गलती उजागर हुई है. दरअसल आंसर की में चिपको आंदोलन का नेतृत्व सर्वप्रथम इंदिरा गांधी को बताया गया है. वहीं हीरा कुंड जल विद्युत केंद्र बिहार में बताया गया है.

इसके अलावा आंसर की में दाढ़ी बनाने में समतल दर्पण को प्रयुक्त बताया गया है. वहीं अब आंसर की में गलती देखते ही अभ्यर्थियों के बीच आक्रोश बढ़ गया है. बता दें, अभ्यर्थियों को 50 रुपए ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आंसर की प्राप्त हो रहा है. वहीं आपत्ति दर्ज कराने में भी प्रति प्रश्न 50 रुपए का चार्ज है. इसके बाद भी बोर्ड की तरफ से इस तरह गलत आंसर की उपलब्ध कराने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी है.

BSEB STET परीक्षा 2023 विषय विज्ञान पेपर 01 के आंसर की में मिली ये गलतियां

1. जीवाणु जनित रोग के समूह में- पोलियो
2. विद्युत हीटर में प्रयुक्त तार- तांबा
3. विद्युत का अच्छा चालक- प्लास्टिक
4. चिपको आंदोलन का उद्देश्य – साक्षरता बढ़ाना
5. मृदा अपरदन को रोकने के लिए – सिंचाई
6. शक्ति का मात्रक – जुल व प्रतिरोधकता का मात्रक – ओम बताया है।
7. डायनेमो – रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है।
8. अपसारी लेंस में – उत्तल
9. लेंस की क्षमता का मात्रक – मीटर
10. प्रकाश के परावर्तन के नियम – एक


11. विभवांतर मापने के लिए – गेलवनोमीटर
12. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग – नीला
13. तेल लगा कागज को – अपारदर्शी
14. जनसंख्या में भारत की वैश्विक स्थिति – तीसरा
15.फल पकाने वाले हार्मोन – जिबरेलिन
16. चिपको आंदोलन का नेतृत्व – इंदिरा गाँधी
17. कोयला का सर्वोत्तम प्रकार – बिटुमिनस
18. मानस वन्य जीव अभ्यारण – पंजाब
19. हीराकुंड जल विद्युत केंद्र – बिहार
20. दाढ़ी बनाने में प्रयुक्त दर्पण – समतल


21. बम्बई हाई से किसका उत्पादन होता है- स्टील
22. वायु प्रदूषण से प्रभावित अंग – मस्तिष्क
23. आनुवांशिकता के जनक – वाटसन
24. ओजन परत ह्रास – नाइट्रस ऑक्साइड
25. वैरियोला वायरस – मलेरिया
26. SONAR में – सुनने योग्य तरंग प्रयुक्त होते हैं।
27. ध्वनि तरंग सबसे ज़्यादा – निर्वात में गमन करती

चौकिये नहीं ये सभी उत्तर को आप गलत कह सकते हैं. लेकिन ये बिहार बोर्ड STET 2023 के विज्ञान पेपर 01 के ANS KEY के उत्तर हैं जो बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया है. ये तो सामान्य प्रश्न हैं जिसके उत्तर गलत दिए गए हैं. इसके अलावे भी कई दर्जन गलत उत्तर दिए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago