Bihar

समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में महिला सिपाही ने जान दी; पुलिस आउटपोस्ट पर थी ड्यूटी, हाल ही में हुई थी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर जिला के बेनिवाद ओपी में कार्यरत महिला सिपाही गुंजन कुमारी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में उसे गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच की गुंजन मूल रूप से कटिहार जिले की रहने वाली है। बेनीबाद ओपी क्षेत्र में ही वह किराए के मकान में अपने पति राकेश कुमार के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है कि हाल में ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी और गायघाट थानाध्यक्ष सीएचसी पहुंचे। उधर, घटना को लेकर पुलिस महकमा में चहलकदमी बढ़ गई है।

घटना के संबंध में पति था घर से बाहर 

घटना के संबंध में मृतका गुंजन के पति राकेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह कुछ जरूरी काम से घर से बाहर निकला था। वापस लौटने पर वह फंदे में लटकी हुई थी। घटना को देखते ही उसने स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की सूचना दी। इधर, पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा दिया है।

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं 

घटना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी का कहना है आत्महत्या के क्या कारण हैं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि आत्महत्या के क्या कारण हो सकते हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी ने यह भी कहा कि गुंजन के घर के लोगों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद परिजनों ने बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर में भी महिला सिपाही ने किया था सुसाईड 

इसी महीने समस्तीपुर में डायल 112 की टीम में तैनात महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया था। कंट्रोल रूप में रात को उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद मिली थी। मृतका गया जिले के सिजासराय निवासी सुमन कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी थी। अर्चना और उसके पति सुमन कुमार दोनों समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago