Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के आठ हजार डाकघरों में अक्टूबर से फिर शुरू होंगे आधार केंद्र… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सर्किल के अंतर्गत आने वाले आठ हजार डाकघरों में आधार केंद्र फिर शुरू होंगे। किट पुराना हो जाने के चलते लंबे समय से यहां आधार बनाने व संशोधन का काम बंद पड़ा था। आधार केंद्र फिर चालू करने के लिए इन केंद्रों को नये किट दिए जाएंगे। अक्टूबर से इन केंद्रों के चालू होने की उम्मीद है। इनके अलावा 1133 डाकघरों में फिलहाल आधार बनाने व संशोधन का काम हो रहा है।

डाक विभाग बिहार सर्किल से मिली जानकारी के मुताबिक इन केंद्रों पर बाल आधार बनाने के साथ ही पांच वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। लोग बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट के साथ ही नए आधार भी बनवा सकेंगे। डाक विभाग पूर्वी प्रक्षेत्र डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। हर उम्र के लोगों का आधार कार्ड बने इसके लिए यूआईडीएआई और डाक विभाग लगातार काम कर रहे हैं।

डाक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन केंद्रों के लिए किट मुख्यालय पहुंच चुका है। जल्द ही इन्हें केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र पर काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की एक परीक्षा ली जा रही है। यूआईडीएआई की ओर से यह परीक्षा एनएसईआईटी के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसे पास करना होता है। परीक्षा परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाता है।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर का प्रमाणपत्र दिया जाता है। प्रमाणपत्र पाने वाले अभ्यर्थी ही इन केंद्रों पर आधार बनाने के लिए नियुक्त किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कई अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इन्हें जल्द ही नए किट से आधार बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अक्टूबर से इन केन्द्रों पर आधार बनाने की शुरुआत हो जाएगी।

दो लाख से अधिक ने आधार कराया अपडेट

डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अब तक 2 लाख 44 हजार 51 लोगों ने आधार अपडेट कराया है। इनमें सबसे अधिक एक लाख नौ हजार 805 आधार कार्ड पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर में अपडेट करवाए गए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर रीजन के अंतर्गत आने वाले डाकघरों में 95 हजार 196 और पटना मुख्यालय रीजन में 39050 आधार अपडेट हुए हैं। सितंबर में अकेले डाकघर में चल रहे आधार केंद्रों पर 27 हजार 128 आधार कार्ड अपडेट हुए हैं।

पास के आधार केंद्र को ऐसे खोजें

अपने आसपास के आधार केंद्र का पता लगाने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/EACenterSearch.aspx?value=2 पर जाएं। अपना पोस्टल कोड और कैप्चा डालें। लोकेट ए सेंटर पर क्लिक करें। इसके बाद इस पोस्टल कोड वाले क्षेत्र के आधार सेंटर की जानकारी जा जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago