Bihar

ओबीसी लड़ाका वर्ग, 60% आरक्षण नहीं दिया तो ईंट से ईंट बजा देगा; तेजस्वी की मोदी सरकार को चेतावनी

लोकसभा में आरक्षण बिल पास हो गया। राज्यसभा में इस बिल पर आज चर्चा हुई। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया X पर गुरुवार को लिखा है कि ओबीसी लड़ाका वर्ग है। मोदी सरकार अच्छे से जान लें अगर बीजेपी ने देश की 60 फीसदी ओबीसी आबादी का हक खाने का दुःसाहस किया तो ओबीसी इनकी ईंट से ईंट बजा देगा। तेजस्वी ने आगे लिखा है कि हमारी दशकों से मांग रही है कि महिला आरक्षण 33 प्रतिशत नहीं बल्कि 50 प्रतिशत हो और इसे तुरंत लागू किया जाए तथा इसमें एससी एसटी ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण रहे।

इस बीच आरजेडी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि इस विधेयक के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए आरजेडी के मनोज झा ने यह मांग की। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में कई क्षण ऐसे आते हैं जब ‘हां’ और ‘ना’ कहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह विषय देश के इतिहास से जुड़ा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि हमलोग तो शुरु से चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक पास हो। यह लोकसभा में पारित हो गया है। महिला आरक्षण जल्द लागू करना चाहिए। इन्होंने जनगणना नहीं कराई है, इसलिए इसमें देरी होगी। इसलिए यह कार्य (जनगणना) और तेजी से की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिया गया है, उसी तरह से इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द महिलाओं को इसका लाभ मिले। हमने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago