Bihar

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता-सीता के मंदिर के लिए 72 करोड़ मंजूर, नीतीश कैबिनेट का फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में सीतामढ़ी में सीता मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई। पुनौराधाम के विकास के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जिलेवासियों में हर्ष है। पुनौराधाम में सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कैबिनेट से पास योजना में स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने की बात कही गयी है। योजना के अनुसार प्राप्त 72.47 करोड़ की राशि से पुनौराधाम को विश्वस्तरीय सुविधा से लैश व सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत कॉलम युक्त कोलोनेड परिक्रमा पथ का निर्माण, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुदंर वास्तुशिल्प से सुस्सजित दीवारें होंगी। मंडप व आंतरिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंदिर में आने वाले स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों लगाने के लिए अत्याधुनिक पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए आवासन, खान-पान आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।

थ्रीडी एनिमेशन शो का भी होगा निर्माण

मंदिर परिसर में मां सीता पर आधारित थ्रीडी एनिमेशन शो का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले कियोस्क व पाथ वे भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अलग से प्ले एरिया डेवलप किया जाएगा। जिससे बच्चें खेल-खेल में मां सीता के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। वहीं पूरे मंदिर परिसर में बेहतर भित्त चित्र, कला, मूर्तिकला एवं अन्य कलात्मक कार्य किए जाएंगे। जिससे की पर्यटक आकर्षित हो। इन कलाओं के माध्यम से मां सीता के जीवन की भी जानकारी होगी। साथ ही लैंडस्केपिंग व थिमेटिक गेट भी बनाएं जाएंगे। इन योजना को आगामी दो साल में पूर्ण करने की संभावना जतायी गयी है।

ज्ञान व अध्यात्म की धरती है मिथिला

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिला ज्ञान एवं अध्यात्म की गौरव भूमि रही है। माता सीता जी की जन्मस्थली होने की वजह से यह भूभाग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। धार्मिक गाथाओं में भगवती सीता को सौभाग्य की देवी और माता लक्ष्मी का अवतार भी कहा गया है। शक्ति, सेवा, संयम, सद्भाव एवं समर्पण से परिपूर्ण माता सीता का जीवन संपूर्ण नारी सशक्तिकरण का प्रतीक और संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को आभार जताया। उन्होंने बताया कि इसका कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। योजना को आगामी 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे की जिले में एक तीर्थस्थल के साथ बेहतर पर्यटक स्थल विकसीत हो सके। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार मां जानकी के प्राकट्य स्थल पुनौराधाम को पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

18 घंटे ago